Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

मासूम बच्ची हत्याकांड के विरोध में सहजनवा तहसील में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन,

मासूम बच्ची हत्याकांड के विरोध में सहजनवा तहसील में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन,

मासूम बच्ची हत्याकांड के विरोध में सहजनवा तहसील में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, दोषी को फांसी देने की उठाई मांग सहजनवा, गोरखपुर। जिला अस्पताल गोरखपुर से 10 वर्षीय मासूम बच्ची के कथित अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के मामले को लेकर सोमवार को सहजनवा तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मामले के आरोपी के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई करते हुए फांसी की सजा दिलाने की मांग की। अधिवक्ताओं का कहना था कि इस जघन्य घटना ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने कहा कि मासूम बच्ची के साथ हुई अमानवीय घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है और ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस प्रकार के अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके। यह प्रदर्शन उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन मधुसूदन त्रिपाठी की अपील के क्रम में आयोजित किया गया। अधिवक्ताओं ने मांग की कि प्रकरण की सुनवाई शीघ्र पूरी कर दोषी को कानून के अनुसार कठोरतम दंड दिया जाए। प्रदर्शन में बार एसोसिएशन सहजनवा के अध्यक्ष के.के. त्रिपाठी, राधवेंद्र सिंह, अनिल त्रिपाठी, श्याम बिहारी त्रिपाठी, अभिषेक मणि त्रिपाठी, विनोद मिश्रा, रंगनाथ पांडेय, अविनाश सिंह, धनेश मणि त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। प्रदर्शन के उपरांत अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए निष्पक्ष जांच, त्वरित न्याय और दोषी के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोरतम दंड सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा ऐसे जघन्य अपराधों के दोषियों के खिलाफ समयबद्ध कार्रवाई से ही लोगों का न्याय व्यवस्था पर विश्वास और मजबूत होगा।

0 likes
0 comments0 shares