सुलतानपुर।आगामी गंगा दशहरा एवं बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने

सुलतानपुर।आगामी गंगा दशहरा एवं बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए शनिवार को पुलिस लाइन सुलतानपुर में जनपद स्तरीय बलवा ड्रिल का आयोजन किया गया।पुलिस अधीक्षक श्रीमती चारू निगम के समक्ष तथा अपर पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में आयोजित इस अभ्यास में जिले के सभी क्षेत्राधिकारी,थाना प्रभारी और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया।ड्रिल के दौरान पुलिस बल को भीड़ नियंत्रण,उपद्रव की स्थिति से निपटने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। पुलिसकर्मियों ने एंटी राइट्स गन,12 बोर पम्प एक्शन गन,आंसू गैस ग्रेनेड, स्टन ग्रेनेड और ड्राई मार्का ग्रेनेड समेत विभिन्न उपकरणों के इस्तेमाल का अभ्यास किया।अधिकारियों एवं जवानों ने फायरिंग अभ्यास भी किया।एसपी चारू निगम ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि त्योहारों के दौरान पूरी सतर्कता और सजगता के साथ ड्यूटी करें,ताकि जिले में शांति,सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहे।