Bansgaon Sandesh
Login
Santosh Gupta
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

पुरानी रंजिश में आरोपितों ने युवक को मार-पीट कर किया घायल,दस दिनबाद चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज,

पुरानी रंजिश में आरोपितों ने युवक को मार-पीट कर किया घायल,दस दिनबाद चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज,

हरपुर बुदहट गोरखपुर।बांसगांव संदेश हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर गरथौली निवासी राम लक्षन पुत्र स्व राम अधार की तहरीर पर पुलिस ने दीपक चौहान, चन्द्रशेखर चौहान, राम अशीष चौहान, प्रदुम चौहान पुत्रगण राम दरश चौहान के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 352, 351(3) के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर गरथौली निवासी राम लक्षन पुत्र स्व राम अधार ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते चार मार्च को सुबह मैं अपने दरवाजे पर बैठा था उसी समय पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही दीपक चौहान, चन्द्रशेखर चौहान, राम अशीष चौहान और प्रदुम चौहान मिलकर हमारे पुत्र अभिषेक को लाठी डंडा और ईंट पत्थर से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर जान-माल की धमकी देते हुए चले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पुत्र अभिषेक को अस्पताल भिजवाया इस संदर्भ में थानाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि घायल अभिषेक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

0 likes
0 comments0 shares