बड़े मंगल पर 24 घंटे पहले देनी होगी भंडारे की जानकारी, लखनऊ

बड़े मंगल पर 24 घंटे पहले देनी होगी भंडारे की जानकारी, लखनऊ नगर निगम ने जारी किए नियम इस बार बड़े मंगल पर लखनऊ नगर निगम ने भंडारे की पूर्व सूचना अनिवार्य कर दी है ताकि समापन पर तुरंत सफाई कर्मी अपना काम शुरू कर दें। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले बड़े मंगल के अवसर पर शहरवासियों और भंडारा आयोजकों से जीरो वेस्ट भंडारे का आयोजन करने की अपील की है। इस बार बड़े मंगल पर लखनऊ नगर निगम ने भंडारे की पूर्व सूचना अनिवार्य कर दी है ताकि समापन पर तुरंत सफाई कर्मी अपना काम शुरू कर दें। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले बड़े मंगल के अवसर पर शहरवासियों और भंडारा आयोजकों से जीरो वेस्ट भंडारे का आयोजन करने की अपील की है। गौरव कुमार ने कहा कि लखनऊ की यह परंपरा 400 वर्षों से अधिक पुरानी है जो सेवा, समर्पण और सामाजिक एकता का प्रतीक है। इसे स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के साथ जोड़कर और भी आदर्श बनाया जा सकता है। उन्होंने आयोजकों से अनुरोध किया कि प्लास्टिक और थर्माकोल से बचें तथा पत्तलों और मिट्टी के कुल्हड़ों का प्रयोग करें। भंडारे की सूचना लखनऊ वन ऐप के स्वच्छ जीरो वेस्ट के विकल्प को चुनकर, न्यू रिक्वेस्ट पर क्लिक करके भी दी जा सकती है। नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि भंडारों में लाउडस्पीकर का उपयोग निर्धारित मानकों से करें। महापौर सुषमा खर्कवाल के निर्देश पर नगर आयुक्त ने नागरिकों से अपील की है कि लोग भंडारे की जानकारी कम से कम 24 घंटे पहले नगर निगम को दें ताकि सफाई में आसानी हो।