T
Lucknowलगभग २ घंटे पहले
मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर चला स्वच्छता अभियान, स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर फीडबैक
मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर चला स्वच्छता अभियान, स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर फीडबैक की अपील विश्व पर्यावरण दिवस और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के अवसर पर बृहस्पतिवार को नगर निगम ने स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) के तहत विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। सुबह चले अभियान में मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, नगर आयुक्त अजय जैन, निगम के अधिकारियों, पार्षदों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया। अभियान के दौरान नौका विहार से सर्किट हाउस मोड़ तक सड़क की दोनों पटरियों और डिवाइडर की सफाई कर कचरा एकत्र किया गया। नगर निगम अधिकारियों ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए शहर को साफ-सुथरा रखने का संकल्प दिलाया।
0 likes
0 comments0 shares