Bansgaon Sandesh
Login
Tapan Kumar Bose
Lucknow१९ दिन पहले

यूपी में छह आईएएस अफसरों का तबादला यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण

यूपी में छह आईएएस अफसरों का तबादला यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नगेंद्र प्रताप को आगरा मंडल का कमिश्नर बनाया गया मऊ के मुख्य विकास अधिकारी यानि सीडीओ प्रशांत नागर को फिरोजाबाद का नगर आयुक्त और फिरोजाबाद शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया. लोक सेवा आयोग में तैनात उप सचिव विवेक कुमार श्रीवास्तव को मऊ का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया. मथुरा के मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीणा यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाकर भेजे गए. गाजियाबाद की संयुक्त मजिस्ट्रेट डॉक्टर पूजा गुप्ता को मथुरा का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया. खाद्य एवं रसद तथा उपभोक्ता मामले विभाग के प्रमुख सचिव रणवीर प्रसाद को वर्तमान पद के साथ ही इसी विभाग के आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

1200 likes
0 comments1 shares