Bansgaon Sandesh
Login
V
Lucknow८ मिनट पहले

प्रवर्तन वाहन में निजी व्यक्ति के कैश गिनने का मामला, प्रयागराज के यात्री मालकर अधिकारी निलंबित

प्रवर्तन वाहन में निजी व्यक्ति के कैश गिनने का मामला, प्रयागराज के यात्री मालकर अधिकारी निलंबित

लखनऊ। परिवहन विभाग ने प्रयागराज के यात्री/मालकर अधिकारी रणवीर सिंह चौहान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। परिवहन आयुक्त की ओर से जारी कार्रवाई के अनुसार प्रयागराज के प्रवर्तन दल के वाहन UP32 FG 3603 में एक निजी व्यक्ति को नकदी गिनते हुए दिखाए जाने की रिपोर्ट सामने आई थी। विभाग के मुताबिक वाहन में निजी व्यक्ति कैश गिन रहा था, जबकि यात्री/मालकर अधिकारी और प्रवर्तन स्टाफ वहां मौजूद नहीं दिखे। मामले में निजी व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किए जाने की जानकारी भी दी गई है। विभाग ने प्रथम दृष्टया अधिकारी को जिम्मेदार मानते हुए उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई शुरू की है। निलंबन अवधि में अधिकारी को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता और अनुमन्य महंगाई भत्ता मिलेगा। जांच के लिए उप परिवहन आयुक्त वी.के. सिंह को जांच अधिकारी नामित किया गया है। उन्हें एक माह के भीतर जांच आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की है।

0 likes
0 comments1 shares