विधायक ने चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश

चौरीचौरा गोरखपुर।ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा जंगल रसूलपुर नंबर दो के बंगला टोला में जन चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्रीय विधायक ई. सरवन निषाद ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने सड़क, नाली, बिजली, पानी और आवास सहित विभिन्न समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।जन चौपाल के दौरान विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जन चौपाल में प्राप्त शिकायतों को लंबित न रखा जाए और प्रत्येक समस्या का समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। विधायक ई. सरवन निषाद ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जन चौपाल के माध्यम से गांवों में पहुंचकर लोगों से सीधे संवाद किया जा रहा है, ताकि उनकी समस्याओं को करीब से समझकर प्रभावी समाधान कराया जा सके। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, यही जन चौपाल का मुख्य उद्देश्य है।उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने और गांवों के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इस दौरानरामसेवक निषाद, अमरनाथ निषाद, रमेश निषाद, रविन्द्र राजभर, ओमप्रकाश राजभर, रेशमा देवी, ओमप्रकाश धर द्विवेदी, सुनीता निषाद, बलदेव निषाद, सुनील निषाद, रामदयागर निषाद, अभिषेक निषाद, कौशल्या देवी, मोनू पासवान, सहित तमाम लोग मौजूद रहें।