Bansgaon Sandesh
Login
D
Deoria२६ मिनट पहले

नेक्स्ट अपडेट न्यूज़ देवरिया, कथित वीडियो वायरल होते ही परिवार सहित पीड़ित

नेक्स्ट अपडेट न्यूज़ देवरिया, कथित वीडियो वायरल होते ही परिवार सहित पीड़ित

नेक्स्ट अपडेट न्यूज़ देवरिया, कथित वीडियो वायरल होते ही परिवार सहित पीड़ित पहुंचा आरोपी के घर पूछताछ करने पर आरोपी ने छेड़खानी का आरोप लगाते हुए किया थाने में शिकायत दो पक्ष आमने-सामने, आरोपी के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा, नेक्स्ट अपडेट रिपोर्ट देवरिया। गौरी बाजार थाना क्षेत्र की एक महिला ने सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो वायरल करने के आरोप को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए हैं। मामले में एक महिला की ओर से छेड़खानी, मोबाइल छीनने और रुपये लेने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायती पत्र दिया गया है। वहीं दूसरे पक्ष ने महिला पर उनके और उनकी पत्नी की फोटो व वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने का आरोप लगाया है। वही बताया गया कि चंपा देवी पत्नी रामजी निषाद, निवासी अवधपुर, थाना गौरी बाजार के घर सतिराम निषाद, निवासी ग्राम भृगुसरी, थाना रुद्रपुर, ने मेरी पुत्री एव मेरे साथ छेड़खानी का गंभीर आरोप लगाते हुए गौरी बाजार थाने में सतीराम निषाद के खिलाफ शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया है। साथ ही मोबाइल छीनने एव 10 हजार रुपये लेने की भी घटना हुई। महिला ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की। इधर, शिकायत की जानकारी मिलने पर सतिराम निषाद भी गौरी बाजार थाने पहुंचे और शिकायती प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि चंपा देवी ने उनकी और उनकी पत्नी मीरा देवी की फोटो एवं वीडियो बनाकर फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप समेत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल कर उन्हें बदनाम करने का प्रयास किया है। सतिराम निषाद के पक्ष का कहना है कि जब उन्होंने चंपा देवी से वीडियो वायरल करने के संबंध में पूछताछ की तो कथित तौर पर उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की बात कही गई। मामले को लेकर दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच की मांग की गई है। बताया जा रहा है कि थाना अध्यक्ष मृत्युंजय राय ने दोनों पक्षों को अगले दिन थाने बुलाकर जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। हालांकि सतिराम निषाद के पक्ष का आरोप है कि उनकी शिकायत पर अभी तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। इसी को लेकर गुरुवार को सतिराम निषाद के पक्ष में बड़ी संख्या में महिलाएं रामलछन चौराहे के समीप सेंट्रल बैंक के बगल में एकत्र हुईं और अपनी मांग को लेकर विरोध जताया। महिलाओं ने चंपा देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच और कार्रवाई की मांग करते हुए फेसबुक इंस्टाग्राम व्हाट्सएप को बंद कराया जाए तथा इन्होंने जो ग्रुप बनाया है कानूनी तौर से जांच पड़ताल करके विधि करवाई किया जाए। प्रदर्शन में शामिल मीरा देवी ने कहा कि यदि पुलिस उनकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई नहीं करती है तो वे मानहानि की कानूनी कार्रवाई का सहारा लेंगी। प्रदर्शन के दौरान कुछ अन्य लोगों द्वारा चंपा देवी को कथित रूप से उकसाने और समर्थन देने के आरोप भी लगाए गए। फिलहाल पूरे मामले में दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग आरोप लगाए गए हैं। पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और लोगों की नजर अब पुलिस की जांच एवं आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई ।नेक्स्ट अपडेट न्यूज़ देवरिया

0 likes
0 comments0 shares