Bansgaon Sandesh
Login
B
Gorakhpur४ मिनट पहले

एसएसपी ने उरुवा थाने का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को परखा और

एसएसपी ने उरुवा थाने का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को परखा और

एसएसपी ने उरुवा थाने का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को परखा और दिए आवश्यक निर्देश उरुवा/गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर डॉ. कौस्तुभ ने शनिवार को थाना उरुवा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, पुलिसिंग व्यवस्था और जनसुविधाओं का बारीकी से जायजा लेते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने सबसे पहले जनसुनवाई डेस्क एवं महिला हेल्प डेस्क की व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने फरियादियों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल सहित शिकायतों से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके बाद सीसीटीएनएस कक्ष का निरीक्षण कर कार्यप्रणाली और अभिलेखों की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। थाना परिसर में साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाएं व्यवस्थित मिलने पर एसएसपी ने थाना प्रभारी इंस्पेक्टर श्यामदेव चौधरी की सराहना की। उन्होंने पुलिसकर्मियों को साफ-सफाई, बेहतर जनसुनवाई और अपराध नियंत्रण को लेकर सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के अंत में एसएसपी ने थाने के चौकीदारों से मुलाकात कर बातचीत की, उनकी समस्याओं और क्षेत्र की जानकारी ली तथा उनका उत्साहवर्धन करते हुए बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद वह आगे के लिए रवाना हो गए। बांसगांव संदेश न्यूज़ उरुवा से विशेष रिपोर्ट

0 likes
0 comments1 shares