श्रावणी विशाल भंडारे का आयोजन गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश। विकास खंड गगहा

श्रावणी विशाल भंडारे का आयोजन गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश। विकास खंड गगहा क्षेत्र के मेहंदिया निवासी पालीवाल ब्रदर्स के मालिक गिरजा शंकर सिंह ने प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी कांवरियों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया। इस भंडारे में लगभग दो हजार भक्तों के लिए प्रसाद की बयवसथा की गया। इस भंडारे का उद्घाटन कार्य बांसगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ विमिलेश पासवान द्वारा किया गया। विधायक ने भक्तों को प्रसाद वितरण किया। विधायक के साथ में सांसद प्रतिनिधि अरविन्द पाण्डेय, गगहा मण्डल अध्यक्ष अजीत वर्मा, भगवंत सिंह, प्रदीप सिंह, श्री प्रकाश सिंह उर्फ भोला सिंह, हरिशंकर सिंह, सुमित सिंह, शक्ति सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे इस कार्यक्रम में बांसगांव लोकसभा क्षेत्र के पूर्व मंत्री सदल प्रसाद भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित थे इन्होंने ने भी अपने हाथों से भक्तों को प्रसाद वितरण किया एवं प्रसाद ग्रहण किया। पालीवाल ब्रदर्स के मालिक गिरजा शंकर सिंह उर्फ तारा सिंह ने बताया कि मैं यह पुनीत कार्य मैं बीस वर्षों से करते आ रहा हूं। इस भंडारे में कांवरियों के अलावा ग्रामीण एवं माताओं बहनों ने प्रसाद ग्रहण किया। यह भंडारे का आयोजन शाम पांच बजे शुरू किया गया और ग्यारह बजे रात्रि तक चलेगा।