Bansgaon Sandesh
Login

सुल्तानपुर बहमरपुर पंचायत भवन पर शान से फहराया तिरंगा,राष्ट्रप्रेम के रंग में

सुल्तानपुर बहमरपुर पंचायत भवन पर शान से फहराया तिरंगा,राष्ट्रप्रेम के रंग में रंगा गांव।कुड़वार ब्लॉक अंतर्गत बहमरपुर पंचायत भवन पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शान से तिरंगा फहराया गया।प्रधान प्रतिनिधि चिरंजीवी मिश्र ने ग्रामवासियों के साथ ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।इस दौरान राम कुमार कश्यप,विजय,उदयराज मिश्र,पवन सिंह,सुभाष वर्मा,कृष्णा मिश्र,राज बब्बर और शिवकुमार समेत ग्रामीण मौजूद रहे।ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ और सभी ने देश की एकता, अखंडता व संप्रभुता बनाए रखने का संकल्प लिया।आयोजन में ग्रामीणों में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला।

0 likes
0 comments0 shares