अमेठी डीजे बजाने आया युवक बना दूल्हे का बहनोई,तीन साल का इश्क
अमेठी डीजे बजाने आया युवक बना दूल्हे का बहनोई,तीन साल का इश्क सात फेरों तक पहुंचा। एक शादी समारोह में डीजे बजाने पहुंचे युवक की मुलाकात दूल्हे की बहन से हुई और पहली नजर का यह रिश्ता तीन साल बाद शादी में बदल गया। परिवारों की सहमति से दोनों ने सात फेरे लेकर अपने प्रेम संबंध को नया नाम दे दिया।बताया जा रहा है कि अमेठी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में आयोजित विवाह समारोह के दौरान युवक डीजे संचालक के रूप में पहुंचा था। यहीं उसकी मुलाकात दूल्हे की बहन से हुई। बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और देखते ही देखते दोनों के बीच प्रेम संबंध गहरा हो गया।करीब तीन वर्षों तक दोनों एक-दूसरे के संपर्क में रहे। जब परिवारों को इस रिश्ते की जानकारी हुई तो उन्होंने बिना किसी विरोध के विवाह कराने का निर्णय लिया। इसके बाद दोनों का विवाह पूरे रीति-रिवाज और परिजनों की मौजूदगी में संपन्न हुआ।शादी में डीजे बजाने आए युवक का उसी परिवार का बहनोई बन जाना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।