जखनिया में दुर्गा पूजा समिति ने वरिष्ठ पत्रकारों को अंगवस्त्र व मां

जखनिया में दुर्गा पूजा समिति ने वरिष्ठ पत्रकारों को अंगवस्त्र व मां का प्रसाद देकर किया सम्मानित पत्रकारों को दशहरे की शुभकामनाएं देकर की सुख-समृद्धि की कामना जखनिया, गाजीपुर।शारदीय नवरात्र एवं विजयादशमी के पावन अवसर पर जखनिया बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा समिति की ओर से क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित कर उन्हें मां दुर्गा का प्रसाद रूपी आशीर्वाद प्रदान किया गया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने पत्रकारों को अंगवस्त्र पहनाकर तथा माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया। साथ ही सभी को दशहरे की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम के दौरान दुर्गा पूजा समिति के सदस्य सोनू जायसवाल एवं संतोष सिंह मुन्ना ने पंडाल में उपस्थित वरिष्ठ पत्रकारों को अंगवस्त्र और मां दुर्गा का प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का महत्वपूर्ण अंग हैं। वे अपनी लेखनी के माध्यम से समाज की समस्याओं को उजागर करने के साथ ही जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। सामाजिक जागरूकता बढ़ाने तथा जनमानस तक आवश्यक सूचनाएं पहुंचाने में पत्रकारों की भूमिका सराहनीय है।समिति की ओर से आयोजित इस सम्मान समारोह में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सौहार्द एवं आपसी सद्भाव का संदेश भी दिया गया। मां दुर्गा के पंडाल में श्रद्धा और उत्साह के बीच पत्रकारों का सम्मान किया गया। समिति के सदस्यों ने सभी के जीवन में सुख-शांति, खुशहाली एवं समृद्धि की कामना करते हुए पर्व को प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाने का संदेश दिया।इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रकाश पांडेय, वरिष्ठ पत्रकार रमेश सोनी, एंटी करप्शन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत सिंह, वरिष्ठ पत्रकार सुरेश पांडेय, उपेंद्र कुमार एवं सत्यम चौबे सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन समिति की ओर से संतोष सिंह मुन्ना, सोनू जायसवाल, कन्हैया गुप्ता, सुनील विजय वर्मा, बबलू तथा पंडाल के पुजारी गणेश पांडेय सहित तमाम श्रद्धालु एवं भक्तजन मौजूद रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।