Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

*बाजारों में बढ़ी पुलकित सिंह की सक्रियता,पत्नी आयुषी संग व्यापारियों से किया

*बाजारों में बढ़ी पुलकित सिंह की सक्रियता,पत्नी आयुषी संग व्यापारियों से किया संवाद* सुलतानपुर।नगर के बाजारों में गुरुवार को युवा भाजपा नेता एवं समाजसेवी पुलकित सिंह अपनी पत्नी आयुषी के साथ व्यापारियों के बीच पहुंचे।दोनों ने अलग-अलग प्रतिष्ठानों पर जाकर व्यापारियों का हालचाल जाना,उनकी समस्याएं सुनीं और स्थानीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान बाजारों में उनकी मौजूदगी दिनभर चर्चा का विषय बनी रही।व्यापारियों ने पुलकित सिंह और आयुषी का स्वागत करते हुए व्यापार,यातायात और स्थानीय सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं सामने रखीं। पुलकित सिंह ने आश्वासन दिया कि विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह के माध्यम से संबंधित अधिकारियों तक इन मुद्दों को पहुंचाकर समाधान का प्रयास कराया जाएगा।भाजपा नेता पुलकित सिंह ने कहा कि जनता और व्यापारियों से सीधा संवाद विकास की प्राथमिकताओं को समझने का सबसे प्रभावी माध्यम है।उन्होंने दावा किया कि विधानसभा क्षेत्र में कई विकास कार्य पूरे हो चुके हैं और कई परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। वहीं आयुषी ने कहा कि जनसहभागिता से ही नगर और पूरे विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति मिल सकती है।जनसंपर्क के दौरान दोनों ने बाधमंडी स्थित अशोक इलेक्ट्रॉनिक्स के मनोज कसौधन,बलबीर साइकिल के हरजीत सिंह 'रिंकू',बीकानेर स्वीट्स के रावल सिंह,नमक मंडी स्थित सत्यम ट्रेडिंग कंपनी के सुरेश कुमार अग्रवाल,पुरानी बाजार के गुप्ता बेकरी के अजय गुप्ता,किराना मंडी के हरिश्चंद्र प्रतिष्ठान के पल्लू गुप्ता,मुरारी कसौधन,बलराम कसौधन,सब्जी मंडी के आशीष गुप्ता तथा एफएमसीजी डीलर अखिल अग्रवाल सहित कई व्यापारियों से मुलाकात की।

0 likes
0 comments0 shares