Hamirpur५ दिन पहले
नशा मुक्ति शिविर में युवाओं को दिलाई गई शपथ

राठ (हमीरपुर)। ब्रह्मानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के अंतर्गत “नशा मुक्ति अभियान और युवा” विषय पर एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। प्राचार्य प्रो. (डॉ.) सुरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ। वक्ताओं ने नशे को सामाजिक अभिशाप बताते हुए युवाओं से दूर रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।
300 likes
0 comments0 shares