Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग २ घंटे पहले

सुल्तानपुर सगे भाइयों को मारी गोली,एक की मौत,दूसरा गंभीर। देहात कोतवाली क्षेत्र

सुल्तानपुर सगे भाइयों को मारी गोली,एक की मौत,दूसरा गंभीर। देहात कोतवाली क्षेत्र के जनउपुर गांव में आपसी विवाद के दौरान फायरिंग में दो सगे भाई घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया,जहां इलाज के दौरान एक भाई की मौत हो गई,जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक चारू निगम भी जिला अस्पताल पहुंचीं और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

0 likes
0 comments0 shares