ऑटो चालक ने पेश की ईमानदारी की मिसाल खोए हुए बैग को पुलिस ने लौटाया

चौरीचौरा । चौरीचौरा के बसडीला गांव के ऑटो चालक संतोष कुमार शुक्ला ने ईमानदारी की मिशाल पेश किया। बुधवार की शाम तरकुलहा आई एक महिला का बैग उनके बैग में छूट गया। उस बैग में लगभग चार लाख का जेवर, कपड़े थे। ऑटो चालक गुरुवार की सुबह थाना पर पहुंच कर प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा को सुपुर्द किया। प्रभारी निरीक्षक ने महिला का पता लगाया और महिला गुड्डी देवी पत्नी नरसिंह पासवान को थाने पर बुलाया। इसके बाद ऑटो चालक के हाथ से ही महिला को सुरक्षित बैग को सुपुर्द कराया। महिला बुधवार की शाम 7 बजे तरकुलहा मंदिर में दर्शन करने आई थी। दर्शन करके वापस घर जाते समय ऑटो में उनका बैग छूट गया था। बैग में जेवरात और कपड़े थे। चालक संतोष कुमार शुक्ला ने घर पहुंचने पर बैग को ऑटो में देखा। उसे सुरक्षित अपने पास रख लिया। महिला गुड्डी देवी ने ऑटो चालक को धन्यवाद देते हुए ईमानदारी के लिए सराहा।