Bansgaon Sandesh
Login
B
Gorakhpur३० मिनट पहले

बेलघाट मुख्य चौराहे पर जाम नालियों से दुकानदार परेशान, भारी बारिश में

बेलघाट मुख्य चौराहे पर जाम नालियों से दुकानदार परेशान, भारी बारिश में

बेलघाट मुख्य चौराहे पर जाम नालियों से दुकानदार परेशान, भारी बारिश में दुकानों में भरता है पानी बेलघाट। स्थानीय मुख्य चौराहे पर सड़क के दोनों साइड बनी नालियों की नियमित साफ-सफाई न होने के कारण क्षेत्र के दुकानदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नालियों में कूड़ा-करकट जमा होने से वे लगातार जाम रहती हैं, जिससे भारी बारिश के दौरान पानी ओवरफ्लो होकर सीधे दुकानों में घुस जाता है और दुकानों में पानी भर जाता है। दुकानदारों का कहना है कि हर बारिश में यही स्थिति बन जाती है। पानी भरने से न केवल व्यापार प्रभावित होता है, बल्कि सामान भी खराब हो जाता है, जिससे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। दुकानदारों का यह भी कहना है कि सफाई कर्मचारी इस समस्या पर ध्यान नहीं देते, जिसके कारण स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। कई बार शिकायत के बावजूद सफाई व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ है। स्थानीय व्यापारियों में इस समस्या को लेकर आक्रोश व्याप्त है। उनका आरोप है कि संबंधित विभाग की लापरवाही के कारण यह स्थिति लगातार बनी हुई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए और जलनिकासी की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, ताकि भविष्य में इस समस्या से निजात मिल सके। अब देखना यह है कि प्रशासन इस गंभीर समस्या का संज्ञान लेता है या इसे नजरअंदाज कर देता है।

0 likes
0 comments0 shares