*गीतांजलि श्रीवास्तव बनीं भाजपा की जिला उपाध्यक्ष, सिकरीगंज क्षेत्र में हर्ष की

*गीतांजलि श्रीवास्तव बनीं भाजपा की जिला उपाध्यक्ष, सिकरीगंज क्षेत्र में हर्ष की लहर* सिकरीगंज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन में विस्तार करते हुए महिला नेत्री गीतांजलि श्रीवास्तव को जिला उपाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश नेतृत्व द्वारा इस घोषणा के बाद से ही क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। जैसे ही गीतांजलि श्रीवास्तव की नियुक्ति की खबर सामने आई, सिकरीगंज क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। शनिवार को इस उपलक्ष्य में एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जहाँ कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और बधाई देकर अपनी खुशी जाहिर की स्थानीय लोगों का मानना है कि उनकी इस नियुक्ति से क्षेत्र में पार्टी संगठन को और मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर बधाई देने वालों में मुख्य रूप से विंध्याचल श्रीवास्तव, अजय ओझा, सुरेन्द्र प्रताप सिंह, रामसेवक सिंह, सुनील श्रीवास्तव और सत्या श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने विश्वास जताया कि गीतांजलि श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व में जनहित के कार्यों को गति मिलेगी।