विद्या भारती विद्यालय सरस्वती शिशु मन्दिर झारखण्ड कादीपुर सुलतानपुर विद्यालय में 80वें

विद्या भारती विद्यालय सरस्वती शिशु मन्दिर झारखण्ड कादीपुर सुलतानपुर विद्यालय में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्री आनंद जायसवाल जी एवं सह विभाग संघचालक डॉ. हृदयराम जी के कर-कमलों द्वारा विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष श्री आनंद जायसवाल जी ने अपने उद्बोधन में भैया-बहनों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने, अपने महान पूर्वजों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान रखने तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक श्री गजेन्द्र बहादुर सिंह जी, संरक्षक श्री केशव प्रसाद मिश्र जी, अध्यक्ष श्री संदीप अग्रहरि जी, प्रबंध समिति के सदस्य श्री अनिल अग्रहरि जी एवं श्री श्यामचन्द्र श्रीवास्तव जी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। सदस्य, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग श्री घनश्याम चौहान जी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अशोक उपाध्याय जी ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया तथा भैया-बहनों को राष्ट्रप्रेम, संस्कार एवं देश के प्रति समर्पण का संदेश दिया विद्यालय के समस्त आचार्य-आचार्याओं के परिश्रम, समर्पण एवं लगन से मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। भैया-बहनों की शानदार प्रस्तुतियों ने सभी उपस्थितजनों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के सफल एवं भव्य आयोजन के लिए विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों, अभिभावकों, आचार्य-आचार्याओं एवं भैया-बहनों के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।