Bansgaon Sandesh
Login
A
Prayagraj१५ दिन पहले

भीरपुर में धड़ल्ले से हरे पेड़ों की कटाई, ओवरब्रिज से तेज रफ्तार

भीरपुर में धड़ल्ले से हरे पेड़ों की कटाई, ओवरब्रिज से तेज रफ्तार

भीरपुर में धड़ल्ले से हरे पेड़ों की कटाई, ओवरब्रिज से तेज रफ्तार ट्रैक्टरों से लकड़ी ढुलाई, हादसे की आशंका भीरपुर क्षेत्र के पचदेवरा में अवैध रूप से हरे पेड़ों की कटाई का मामला तेजी से बढ़ता जा रहा है। आरोप है कि कटे हुए पेड़ों की लकड़ियां पचदेवरा ओवरब्रिज से होकर करछना की ओर ट्रैक्टरों से तेज रफ्तार में ढोई जा रही हैं, जिससे क्षेत्र के लोगों में भय और नाराजगी का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में हरे पेड़ों की कटाई खुलेआम की जा रही है। लकड़ी से लदे ट्रैक्टर बिना किसी रोक-टोक के सड़कों पर फर्राटा भरते नजर आते हैं। ट्रैक्टरों की तेज रफ्तार के चलते ओवरब्रिज और आसपास के मार्गों पर आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, जिससे राहगीरों व अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा खतरे में पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध कटान और लकड़ी परिवहन की जानकारी होने के बावजूद संबंधित विभाग और प्रशासन द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे लकड़ी तस्करों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से अवैध कटाई पर तत्काल रोक लगाने और लकड़ी लादकर तेज गति से चल रहे ट्रैक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में जिम्मेदार अधिकारियों का कहना है कि मामले की जानकारी लेकर जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की

801 likes
0 comments1 shares