Bansgaon Sandesh
Login
B
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

बेलघाट ब्लॉक में फायर ब्रिगेड की मांग फिर तेज, किसानों ने लगाई

बेलघाट ब्लॉक में फायर ब्रिगेड की मांग फिर तेज, किसानों ने लगाई

बेलघाट ब्लॉक में फायर ब्रिगेड की मांग फिर तेज, किसानों ने लगाई गुहार बेलघाट ब्लॉक क्षेत्र में फायर ब्रिगेड की स्थापना की मांग पिछले कई वर्षों से लगातार उठती रही है, लेकिन अब तक यहां यह सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी है। हर वर्ष की तरह इस बार भी गेहूं की फसल पूरी तरह तैयार है और कटाई का कार्य चल रहा है, ऐसे में आग लगने की घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। क्षेत्र के किसानों का कहना है कि अक्सर रीपर एवं कंबाइन मशीन से निकलने वाली चिंगारी (ठोकर) के कारण खेतों में आग लग जाती है, जिससे देखते ही देखते उनकी पूरी फसल जलकर नष्ट हो जाती है। हर साल अज्ञात कारणों के साथ-साथ इन मशीनों से उठने वाली चिंगारियां भी आग लगने का एक बड़ा कारण बन रही हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। फायर ब्रिगेड की अनुपलब्धता के कारण समय पर आग पर काबू नहीं पाया जा सकता, जिससे नुकसान और बढ़ जाता है। ग्रामीणों और किसानों ने प्रशासन व शासन से अपील करते हुए कहा है कि बेलघाट ब्लॉक में जल्द से जल्द अग्निशमन (फायर ब्रिगेड) की समुचित व्यवस्था की जाए। उनका कहना है कि यदि क्षेत्र में फायर ब्रिगेड की सुविधा उपलब्ध हो, तो आग लगने की स्थिति में तुरंत कार्रवाई कर फसलों को बचाया जा सकता है और किसानों की उपज सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाई जा सकती है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से इस गंभीर समस्या पर शीघ्र ध्यान देने की मांग की है, ताकि किसानों को हर वर्ष होने वाले इस भारी नुकसान से राहत मिल सके

0 likes
0 comments0 shares