पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति और जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग गोरखपुर के संयुक्त

पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति और जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग गोरखपुर के संयुक्त तत्वावधान में 2 दिवसीय श्रवण मूल्यांकन शिविर संपन्न गोरखपुर। पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति (PGSS) और जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समृद्धि परियोजना के अंतर्गत 21 एवं 22 जुलाई 2026 को ब्रह्मपुर विकास खंड में 2 दिवसीय श्रवण मूल्यांकन शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में ब्रह्मपुर विकास खंड के 25 ग्राम पंचायतों से चिन्हित 32 दिव्यांगजनों का श्रवण मूल्यांकन किया गया। मूल्यांकन एवं रिपोर्ट निर्माण का कार्य मनोविज्ञान केंद्र,बीआरडी मेडिकल कॉलेज,गोरखपुर के वरिष्ठ ऑडियोलॉजिस्ट ओम प्रकाश द्वारा किया गया। शिविर में बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी उपस्थित रहे।इस अवसर पर समृद्धि परियोजना के प्रबंधक आनंद शंकर पांडेय ने बताया कि“श्रवण मूल्यांकन रिपोर्ट के आधार पर चिन्हित दिव्यांगजनों को शीघ्र ही श्रवण यंत्र एवं आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। हमारा उद्देश्य है कि ये बच्चे शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ें और बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर हों।”शिविर को सफल बनाने में परियोजना के अशोक,युवराज,सरिता,रामजी, वंदना,राधेश्याम,शिशुपाल,सुशीला, उषा,विवेकानंद सहित समस्त टीम का सक्रिय योगदान रहा।