Bansgaon Sandesh
Login
S
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

ज्वेलरी की दुकान पर गिरवी रखे गहने, हड़पने का आरोप हाटाबाजार: गगहा

ज्वेलरी की दुकान पर गिरवी रखे गहने, हड़पने का आरोप हाटाबाजार: गगहा

ज्वेलरी की दुकान पर गिरवी रखे गहने, हड़पने का आरोप हाटाबाजार: गगहा क्षेत्र के टिकर सोहगौरा निवासी सतीश साहनी पुत्र रामबचन साहनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर मझगावां में स्थित ज्वेलरी दुकानदार पर गिरवी में रखे गहने को वापस नहीं करने का आरोप लगाया है। टिकर निवासी सतीशसाहनी ने आरोप लगाया है कि उक्त दुकान से आठ वर्ष पहले गहने खरीदे थे। दुकानदार ने बाईस कैरेट का सोना बताकर भुगतान लिया था। करीब दो वर्ष पहले मै बैंक में गोल्ड लोन के लिए अआवेदन किया तो बैंक कर्मचारियों ने बताया कि गहने की शुद्धता अट्ठारह कैरेट से कम है। मै आठ वर्ष पहले जिस दुकान से गहने खरीदे थे वहीं कुछ गहने गिरवी रख दी। दो माह पहले मार्च में मैने ब्याज सहित पूरा पैसा जमा कर दिया। दुकानदार ने गिरवी में रखे जेवर को देने के लिए दूसरे दिन बुलाया लेकिन जेवरात नहीं दिया । दुकानदार अब गहने देने में हिला हवाली कर रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

1 likes
0 comments1 shares