सुलतानपुर।अखंडनगर थाना क्षेत्र में पुलिस और गोकशी के आरोपी के बीच हुई
सुलतानपुर।अखंडनगर थाना क्षेत्र में पुलिस और गोकशी के आरोपी के बीच हुई मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल हो गया।पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।आरोपी के कब्जे से गोकशी में प्रयुक्त बलेनो कार,315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।पुलिस के अनुसार थाना अखंडनगर पुलिस को सूचना मिली कि गोकशी के मामलों में वांछित एक शातिर अपराधी क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया।खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया।पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की,जिसमें आरोपी घायल हो गया।पकड़े गए अभियुक्त की पहचान मोहम्मद आसिफ पुत्र मोहम्मद मुजफ्फर निवासी घोषपुर थाना शाहगंज जनपद जौनपुर के रूप में हुई है।पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ गोकशी के आधा दर्जन मुकदमे पहले से दर्ज हैं।हाल ही में जयसिंहपुर थाना क्षेत्र में हुई गोकशी की घटना में भी उसकी भूमिका सामने आई थी।घायल आरोपी को उपचार के लिए सीएचसी अखंडनगर भेजा गया है। अपर पुलिस अधीक्षक वृजनारायण सिंह ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है और आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।