Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpur१६ दिन पहले

जरई कला में सीसी सड़क का लोकार्पण,बोले शिवकुमार सिंह-ग्रामीण विकास हमारी प्राथमिकता

जरई कला में सीसी सड़क का लोकार्पण,बोले शिवकुमार सिंह-ग्रामीण विकास हमारी प्राथमिकता सुल्तानपुर। बल्दीराय विकास खंड अंतर्गत जरई कला गांव में बुधवार को जिला पंचायत सुल्तानपुर की पंचम राज्य वित्त योजना के तहत निर्मित सीसी सड़क का लोकार्पण किया गया। प्रधानमंत्री मार्ग से पल्लर यादव के द्वार से कैप्टन देवनाथ सिंह के द्वार की ओर बनी सीसी सड़क का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह ने फीता काटकर किया।लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान गांव में उत्साह का माहौल रहा। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे आवागमन सुगम होगा और बरसात के मौसम में कीचड़ व जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि शिवकुमार सिंह ने कहा कि जिला पंचायत का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना है।उन्होंने कहा,सड़क,पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विकास हमारी प्राथमिकता है। आने वाले समय में क्षेत्र में और भी विकास कार्य कराए जाएंगे,ताकि ग्रामीणों को बेहतर सुविधा मिल सके।इस अवसर पर कैप्टन डी.एन. सिंह, आशीष सिंह, जितेंद्र सिंह, प्रधान प्रतिनिधि राजा सिंह, विनय सिंह, अनूप सिंह, राजकुमार सिंह, लव सिंह, शुभम पाठक, कोटेदार अनिल सिंह, शिवम सिंह, ठेकेदार मुदित सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

800 likes
0 comments0 shares