*युवा नेता बृजभान मौर्य के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का भव्य

*युवा नेता बृजभान मौर्य के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन।* गोरखपुर जनपद के बेलघाट क्षेत्र अंतर्गत मीरपुर ग्राम पंचायत में होली के पावन पर्व के अगले दिन होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मीरपुर के मूल निवासी युवा नेता बृजभान मौर्य के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के सम्मानित गणमान्य नागरिकों, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर एक-दूसरे को गुलाल लगाकर गले मिले और आपसी प्रेम, सौहार्द तथा भाईचारे का संदेश दिया। होली मिलन समारोह में पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। लोगों ने रंग-गुलाल के साथ एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और इस पहल के लिए बृजभान मौर्य की सराहना की। युवाओं ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और एकता को मजबूत करने का काम करते हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के वर्तमान विधायक श्रीराम चौहान मौजूद रहे। उनके साथ ही क्षेत्र के कई सम्मानित लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए, जिनमें रणवीर शाही उर्फ चंचल शाही, जिला पंचायत सदस्य डिंकू मिश्रा, शुशील शाही, समाजसेवी गुलाब सिंह, मंडल अध्यक्ष बजरंगी सिंह, सुरेश सिंह, अमित सिंह, पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह, शिवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ विक्की सिंह, पत्रकार अनूप सिंह, तारकेश्वर मित्रा, बृजलाल पांडे, सूरज सिंह तथा आशुतोष दूबे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को बनाए रखने का संदेश दिया। पूरे आयोजन में उत्साह और सौहार्द का वातावरण देखने को मिला।