Bansgaon Sandesh
Login
D
Deoriaलगभग १ घंटा पहले

नेक्स्ट अपडेट न्यूज़ देवरिया, वर्तमान परिस्थितियों में पत्रकारिता का बदल गया है

नेक्स्ट अपडेट न्यूज़ देवरिया, वर्तमान परिस्थितियों में पत्रकारिता का बदल गया है

नेक्स्ट अपडेट न्यूज़ देवरिया, वर्तमान परिस्थितियों में पत्रकारिता का बदल गया है स्वरूप-दिलावर, नेक्स्ट अपडेट न्यूज़ जिला संवाददाता की रिपोर्ट, देवरिया 'स्वाधीनता के पूर्व पत्रकारिता का एक लक्ष्य हुआ करता था और पत्रकारों की गतिविधियां इस को केन्द्रित करके संचालित होती थी, किंतु वर्तमान परिस्थितियों में पत्रकारिता का स्वरूप बदल गया है।' उक्त बातें भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति व सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ के संस्थापक सरदार दिलावर सिंह ने अपने संबोधन में कहीं। वे रामनाथ देवरिया स्थित इंदिरा गांधी पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में संगठन के सम्मान समारोह एवं परिचय पत्र वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में संगठन के केंद्रीय मंत्री मारकंडे मिश्र, प्रधानाचार्य परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष पूर्व प्रधानाचार्य डॉक्टर मिथिलेश कुमार सिंह, प्रख्यात कवि एवं साहित्यकार सौदागर सिंह, सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के पूर्व प्रबंधक विद्यासागर चौबे ने भी अपने सार्थक विचार रखे। कार्यक्रम में दिनेश राव, डॉ रजनीश मणि त्रिपाठी, सुनील कुमार सिंह, रेडियो रंग के सुमंत कुमार, हेमा मल्ल, सुनील कुमार सिंह, डॉक्टर संजय गुप्ता, संध्या देवी, सुभावती, शिवम राजभर, अनूप कुमार सिंह, धीरज कुमार राव, विजय कुमार, विजय शंकर रावत, जवाहर लाल गुप्ता आदि ने भाग लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को अंग वस्त्रम से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष एसएन पाण्डेय ने की।

1 likes
0 comments2 shares