Bansgaon Sandesh
Login
Anup Singh Rudrapur
Deoria४१ मिनट पहले

थाना समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, शिकायतों के निस्तारण में

थाना समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, शिकायतों के निस्तारण में देरी पर जताई नाराजगी रुद्रपुर, देवरिया। शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान रुद्रपुर कोतवाली में फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही अपनी-अपनी समस्याओं और शिकायतों के समाधान की उम्मीद लेकर बड़ी संख्या में लोग कोतवाली पहुंचे, जिससे पूरा परिसर लोगों से खचाखच भरा रहा। थाना समाधान दिवस में भूमि विवाद, मारपीट, कब्जा, पारिवारिक विवाद सहित विभिन्न मामलों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। शिकायतकर्ताओं ने अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं और शीघ्र कार्रवाई की मांग की। इस दौरान कई फरियादियों ने अपनी नाराजगी भी व्यक्त की। उनका कहना था कि वे लंबे समय से थाने के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनकी शिकायतों का अब तक प्रभावी निस्तारण नहीं हो सका है। लोगों ने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई में देरी हो रही है, जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। फरियादियों ने अधिकारियों से निष्पक्ष और समयबद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य तभी सार्थक होगा, जब शिकायतों का त्वरित और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

1 likes
0 comments1 shares