गोरखपुर में 28 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, मासूम बेटी को छोड़ गई पीछे में 28 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, मासूम बेटी

गुजरात में नौकरी कर रहा था पति, पुलिस द्वारा कारणों की जांच जारी गोला थाना क्षेत्र के ग्राम सभा धौरहरा के राजस्व टोला विमटी में शुक्रवार शाम एक 28 वर्षीय विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों के अनुसार, मृतका की पहचान अंकिता (28) के रूप में हुई है, जो गोला उपनगर के गौशाला मोहल्ला निवासी रविंद्र यादव की पुत्री थी। उसकी शादी वर्ष 2023 में विमटी निवासी अरविंद के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि अरविंद गुजरात में रहकर नौकरी करता है, जबकि अंकिता अपने वृद्ध सास-ससुर के साथ गांव में रहती थी। शुक्रवार की शाम अंकिता अपने कमरे में चली गई और काफी देर तक बाहर नहीं निकली। संदेह होने पर परिजनों ने कमरे की ओर ध्यान दिया, जहां उसने फांसी लगा ली थी।