सहुआकोल स्थित हनुमान जी के दिव्य मंदिर में धूम धाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव

गोरखपुर जिले के सहुआकोल स्थित हनुमान जी के दिव्य मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने भगवान हनुमान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर को आकर्षक फूलों से सजाया गया था।जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन, सुंदरकांड पाठ और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। भक्तों ने “जय श्री राम” और “बजरंगबली की जय” के जयकारों से माहौल को गूंजायमान कर दिया। कई श्रद्धालु दूर-दराज़ के क्षेत्रों से भी इस उत्सव में शामिल होने पहुंचे। मंदिर प्रबंधन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्तों का आना-जाना लगा रहा। यह धार्मिक आयोजन न केवल आस्था का केंद्र बना, बल्कि सामाजिक एकता और श्रद्धा का भी अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया।