सोनभद्र 6 पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण/नवीन तैनाती
*जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाए रखने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा 06 पुलिस अधिकारियों की नवीन तैनाती*- जनपद सोनभद्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारू बनाने के दृष्टिगत *पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा 01 निरीक्षक, 04 उपनिरीक्षक एवं 01 महिला उपनिरीक्षक सहित *कुल 06 पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण/नवीन* तैनाती किए गए हैं। *स्थानांतरण/नवीन तैनाती का विवरण—* 🔹 निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव — प्रभारी निरीक्षक अनपरा से प्रभारी निरीक्षक ओबरा। 🔹 उपनिरीक्षक राजेश जी चौबे — थानाध्यक्ष पिपरी से थानाध्यक्ष अनपरा। 🔹 उपनिरीक्षक जितेन्द्र सरोज — चौकी प्रभारी रेनुकूट से थानाध्यक्ष म्योरपुर। 🔹 उपनिरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव — चौकी प्रभारी बीना से थानाध्यक्ष पिपरी। 🔹 उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह — थानाध्यक्ष म्योरपुर से चौकी प्रभारी डाला। 🔹 महिला उपनिरीक्षक रीता यादव — थाना पिपरी से थानाध्यक्ष महिला थाना रॉबर्ट्सगंज।