Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

*नवागत थानाध्यक्ष ने सम्हाली कुर्सी -दिया "मित्र पुलिस" का संदेश!* -------------------------- *थाने

*नवागत थानाध्यक्ष ने सम्हाली कुर्सी -दिया "मित्र पुलिस" का संदेश!* -------------------------- *थाने पर तय समय के भीतर होगी हर छोटे बड़े मामलों की सुनवाई!* -------------------------- कुड़वार, सुलतानपुर। *"थाने पर आए पीड़ितों से मित्रवत व्यवहार करें पुलिसकर्मी ,पीड़ितों की सहायता करना ही हमारा लक्ष्य है।"* उक्त बातें आज कुड़वार थाना प्रांगण में पीड़ितों के प्रार्थना पत्रों की सुनवाई करते हुए नवागत प्रभारी निरीक्षक कुड़वार प्रवीण कुमार ने कहीं। थानाध्यक्ष श्री कुमार ने कहा कि बीट के पुलिसकर्मी पीड़ितों को हर संभव मदद पहुंचाने का कार्य करें। क्योंकि पीड़ित की पीड़ा को नजर अंदाज करने से क्षेत्र में अपराध धीरे धीरे बढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि थाने के थाने के पुलिस कर्मियों को भी आगाह किया कि दलाल किस्म के लोगों अथवा अपराधिक प्रवृति के लोगों को थानें में शरण ना दें ।ऐसे लोगों से दूर रहें। उन्होंने क्षेत्रीय जनता से अपील किया कि छोटे- छोटे झगड़ों को किसी सूरत में तूल न दें और अपनी समस्या को मुझसे लिखित रूप से बताएं।उनकी हर संभव सहायता की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक गांवों की पैनी नजर है ।।अगर अपराधी किस्म के लोग छोटे विवादों को तूल देकर शांति भंग करने की कोशिश की तो ऐसे लोगों की जगह जेल होगी।इस अवसर पर थाने के बीट सिपाही समेत अन्य लोग मौजूद रहे।इससे पूर्व उन्होंने सभी पत्रकारों का परिचय प्राप्त कर डायरी में उपस्थित दर्ज कराया और आगामी पर्व को लेकर पुलिस पब्लिक तालमेल का अच्छा संदेश दिया।

0 likes
0 comments0 shares