Gorakhpur३६ मिनट पहले
ब्रेकिंग खबर | जयंतीपुर में 18 वर्षीय युवक की मौत, घर के अंदर मिला शव

बांसगांव, गोरखपुर, बांसगांव संदेश। बांसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम जयंतीपुर निवासी विशाल कुमार पुत्र राम किशुन (करीब 18 वर्ष) की मौत की सूचना सामने आई है। बताया जा रहा है कि युवक का शव घर के अंदर मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। #BreakingNews #Jayantipur #Bansgaon #Gorakhpur #BansgaonSandesh #GorakhpurNews #UPNews #DeathNews #PoliceInvestigation
0 likes
0 comments1 shares