Sultanpurलगभग १ घंटा पहले
सुल्तानपुर कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत तहसील सदर परिसर में लेखपाल के
सुल्तानपुर कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत तहसील सदर परिसर में लेखपाल के साथ मारपीट और सरकारी कागजात छीनने का मामला सामने आया है। *हसनपुर के लेखपाल रईस खान पर आमिर खान और उसके चार अज्ञात साथियों ने तहसील परिसर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी।* *आरोप है कि आरोपी ने गाटा संख्या-632 के निर्माण कार्य को रोकने का दबाव बनाया और विरोध करने पर भद्दी गालियां दीं।* आरोपियों ने लेखपाल के साथ हाथापाई करते हुए सरकारी दस्तावेज भी उठा लिए, जिसके बाद मौके पर मौजूद अन्य लेखपालों ने बीच-बचकाव किया। पीड़ित लेखपाल रईस खान की तहरीर पर पुलिस ने आमिर खान और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
0 likes
0 comments0 shares