Bansgaon Sandesh
Login
Santosh Gupta
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

एक दिवसीय क्रिकेट मैच का समाजसेवी ने फीता काटकर किया उद्घाटन,

एक दिवसीय क्रिकेट मैच का समाजसेवी ने फीता काटकर किया उद्घाटन,

हरपुर बुदहट गोरखपुर। बांसगांव संदेश हरपुर बुदहट आदर्श ग्राम लरबरी रामपुर गरथौली में आयोजित एक दिवसीय क्रिकेट मैच का भव्य उद्घाटन समाजसेवी राजीव गुप्ता उर्फ राजू द्वारा बुधवार को फीता काटकर किया गया। उद्घाटन के साथ ही खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर पत्रकार संतोष गुप्ता, भावीग्राम प्रधान प्रत्यासी संजय सिंह, रमाशंकर चौहान तथा भावी ग्राम प्रधान प्रत्याशी पूर्णमासी चौहान समेत क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मित्रगण एवं ग्रामवासी भी उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान खेल भावना को बढ़ावा देते हुए समाजसेवी राजीव गुप्ता ने विजेता टीम को 6100 और उपविजेता टीम को 3100 रुपये संजय सिंह के 2100 और उप विजेता के द्वारा देकर तथा युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर दिया । मैच के शुभारंभ पर उपस्थित लोगों ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

0 likes
0 comments1 shares