Bansgaon Sandesh
Login
V
Ghazipur३ मिनट पहले

गाजीपुर एसपी की सलामी से गूंजी पुलिस लाइन, डायल-112 के बेड़े में

गाजीपुर एसपी की सलामी से गूंजी पुलिस लाइन, डायल-112 के बेड़े में

गाजीपुर एसपी की सलामी से गूंजी पुलिस लाइन, डायल-112 के बेड़े में शामिल हुईं 3 नई स्कॉर्पियो व 5 बाइक शुक्रवार परेड में जवानों को पढ़ाया अनुशासन का पाठ, कंट्रोल रूम से लेकर जीडी कार्यालय तक हर रजिस्टर खंगाला गाजीपुर। शुक्रवार की सुबह पुलिस लाइन परेड ग्राउंड जवानों के कदम से कदम मिलाकर चलते बूटों की आवाज से गूंज उठा। पुलिस अधीक्षक ने साप्ताहिक परेड की सलामी ली और मार्च पास्ट का निरीक्षण किया। अनुशासन और एकरूपता पर जोर: परेड निरीक्षण के दौरान एसपी ने सभी अधिकारी व कर्मचारियों को अनुशासन और एकरूपता का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि वर्दी में एकरूपता और व्यवहार में अनुशासन ही पुलिस की असली पहचान है। जवानों से ड्रिल कराकर उनकी चुस्ती-फुर्ती भी परखी गई। डायल-112 को मिला ‘स्पीड बूस्टर’: जनपद की कानून व्यवस्था को और धार देने के लिए एसपी ने डायल-112 के बेड़े को नई ताकत दी। हरी झंडी दिखाकर 3 नई स्कॉर्पियो गाड़ियों व 5 नई बाइक को रवाना किया गया। एसपी ने साफ कहा- “रिस्पांस टाइम हर हाल में कम होना चाहिए। पीड़ित के पास पुलिस सबसे पहले पहुंचे।” कंट्रोल रूम से जीडी तक सख्ती: इसके बाद एसपी का काफिला पुलिस लाइन परिसर में खड़ी डायल-112 गाड़ियों की तरफ मुड़ा। एक-एक गाड़ी का गहनता से निरीक्षण किया। डायल-112 कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली देखी और जीडी कार्यालय के रजिस्टरों को पन्ना-दर-पन्ना खंगाला। साप्ताहिक अर्दली रूम में एसपी ने संबंधित अधिकारियों को दो टूक निर्देश दिए- “शिकायत पर त्वरित कार्रवाई हो। रिस्पांस टाइम मानक के अनुरूप रहे। लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।नई गाड़ियों के आने से गाजीपुर पुलिस का रिस्पांस अब और तेज होगा, इसका सीधा फायदा आम जनता को मिलेगा।

0 likes
0 comments1 shares