श्याम बिहारी गुप्ता को पुनः गौ सेवा आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने

श्याम बिहारी गुप्ता को पुनः गौ सेवा आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्हें लघु उद्योग व्यापार मंडल ने बधाई दी/ ब्यूरो चीफ शिव शंकर चौधरी /सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा श्याम बिहारी गुप्ता को पुनः गौ सेवा आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने पर लघु उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी पी गुप्ता एडवोकेट ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने श्याम बिहारी गुप्ता के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, गोवंश के संवर्धन और गोसेवा से जुड़े कार्यों को और गति मिलेगी। डी पी गुप्ता ने आगे कहा कि गौ संरक्षण भारतीय समाज की परंपरा और सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। गोवंश की सुरक्षा, उनके समुचित रखरखाव, निराश्रित गोवंश के लिए बेहतर व्यवस्था तथा गौशालाओं के संचालन को प्रभावी बनाना समय की आवश्यकता है। गौ सेवा आयोग की भूमिका गोवंश के संरक्षण और कल्याण से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण है। इसके लिए संबंधित विभागों, स्थानीय प्रशासन, सामाजिक संगठनों और गोसेवा से जुड़े लोगों के बीच समन्वय स्थापित करना भी आवश्यक है, ताकि योजनाओं का लाभ धरातल तक पहुंच सके। उन्होंने पूर्ण विश्वास व्यक्त किया कि श्याम बिहारी गुप्ता के पुनः अध्यक्ष बनने से इन क्षेत्रों में चल रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी।