Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

हक और हिस्सेदारी के लिए एकजुट हो विश्वकर्मा समाज : राम आसरे

हक और हिस्सेदारी के लिए एकजुट हो विश्वकर्मा समाज : राम आसरे

हक और हिस्सेदारी के लिए एकजुट हो विश्वकर्मा समाज : राम आसरे पूर्व विधायक यशपाल सिंह रावत के आवास पर हुई समाज की सांगठनिक बैठक सहजनवां विश्वकर्मा समाज को अपने हक और हिस्सेदारी के लिए एकजुट होकर राजनीतिक व सामाजिक रूप से मजबूत होना होगा। समाज अपनी ताकत का एहसास कराएगा तभी अधिकारों की लड़ाई मजबूत होगी। यह बातें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने मंगलवार को सहजनवां में कहीं। वह पूर्व विधायक यशपाल सिंह रावत के आवास पर आयोजित विश्वकर्मा समाज की सांगठनिक बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछड़े, दलित और वंचित समाज के हितों की अनदेखी की जा रही है। सामाजिक न्याय के लिए पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) वर्ग की एकजुटता जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाजवादी पार्टी की नीतियों को बूथ स्तर तक पहुंचाने और जनसंपर्क बढ़ाने का आह्वान किया। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने, अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने और समाज की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने पर चर्चा हुई। बैठक का संयोजन प्रमुख समाजसेवी सुशील विश्वकर्मा ने किया। इस दौरान कपिल देव विश्वकर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष नगीना साहनी, जिला महासचिव रामनाथ यादव, जिलाउपाध्यक्ष गिरीश यादव, किशोर कुमार विश्वकर्मा, कैलाश विश्वकर्मा, अमित शर्मा, सदानंद विश्वकर्मा, विपुल शर्मा, राजन शर्मा, अभय शर्मा, बृजेश शर्मा, सत्येंद्र शर्मा, हीरा विश्वकर्मा, दयानंद विश्वकर्मा, विश्वनाथ विश्वकर्मा, अंबिका यादव, ऋतुराज राम, हरि विश्वकर्मा, राम आशीष विश्वकर्मा, राजकमल विश्वकर्मा, सुभाष विश्वकर्मा, भागवत विश्वकर्मा, निखिल विश्वकर्मा, धर्मेंद्र, बाबूराम विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, प्रबुद्ध नागरिक व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares