Bansgaon Sandesh
Login
Nitish Kumar
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

सेवा संकल्प अभियान में नुक्कड़ नाटक से जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश

सेवा संकल्प अभियान में नुक्कड़ नाटक से जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश

सेवा संकल्प अभियान में नुक्कड़ नाटक से जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश बड़हलगंज। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन से जुड़े कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से संस्कृति विद्यालय के कलाकारों ने बड़हलगंज मंडल के विभिन्न विद्यालयों में नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का आयोजन गांधी इंटर कॉलेज महुआपार, उमाशंकर सिंह विद्यापीठ कोडारी तथा नेशनल बाल विद्या मंदिर बड़हलगंज में किया गया। कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। महुआपार में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला मंत्री स्वतंत्र सिंह रहे। कोडारी में पूर्व जिला उपाध्यक्ष कमलेश पटेल तथा नेशनल बाल विद्या मंदिर बड़हलगंज में एनजीओ प्रकोष्ठ के संयोजक एवं नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विधानसभा संयोजक एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेश निषाद की भी प्रमुख भूमिका रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल अध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा ने किया। इस अवसर पर प्रबंधक भागवत यादव, कार्यक्रम संयोजक श्रीकांत सोनी, प्रधानाचार्य अनीता यादव, सभासद रामदास मद्धेशिया, दीपक शर्मा, उमेश शाही, अतुल शाही, रमेश शाही, देवेंद्र शाही, प्रकाश वीर, राजकुमार निगम, संदीप सोनकर, अंकित पटेल, सुधीर पटेल, स्वरूप कनौजिया, आनंद शुक्ला, रामजी वर्मा, राकेश वर्मा, प्राचार्य कल्पना सिंह, आशीष पांडेय, राजेश राय, आनंद तिवारी, राधेश्याम वर्मा, हिमांशु गौड़, विकास गौड़, प्रदीप सोनकर, राजाजी, मनोज निगम, उमेश यादव, अनीता देवी, प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार, शुभम वर्मा, महिमा यादव, निधि तिवारी, गीता, प्रियंका यादव एवं सरिता प्रजापति सहित विद्यालयों के शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुतियों को विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक देखा। कलाकारों ने मनोरंजन के साथ सामाजिक जागरूकता तथा जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित संदेशों को सरल और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही।

0 likes
0 comments0 shares