Bansgaon Sandesh
Login
D
Deoriaलगभग १ घंटा पहले

न्यूज देवरिया, चौबीस घंटे बाद मिला डूबे श्रमिक का शव , कुशीनगर

न्यूज देवरिया, चौबीस घंटे बाद मिला डूबे श्रमिक का शव , कुशीनगर

न्यूज देवरिया, चौबीस घंटे बाद मिला डूबे श्रमिक का शव , कुशीनगर जनपद के जटहां थाना क्षेत्र के भटपुरवां का रहने वाला था मृतक, थाना एकौना : गोर्रा नदी पार करते समय डूबा श्रमिक का शव 24 घंटे बाद गोताखोरों की तलाश के बाद पिड़राघाट पुल के समीप करीब सात बजे मिला। शव देख स्वजन दहाड़मारकर रोने लगे। एकौना थाना क्षेत्र के गोर्रा नदी पर पचलडी- पलिया तटबंध पर निर्माणाधीन बोल्डर स्लो एप्रोच पिचिंग प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। एक श्रमिक नदी पार करते समय डूब गया था। उसकी तलाश एन. डी. आर. एफ. की टीम कर रही थी। रविवार की देर रात कुशीनगर जनपद के जटहां थाना क्षेत्र के ग्राम भटपूरवां के रहने वाले मुकेश यादव 36 पुत्र सत्य नारायण यादव प्रोजेक्ट में काम कर रहे थे। छुट्टी के दौरान नदी के उस पार तैरकर नहा रहे थे। कि अचानक डूब गए। सोमवार के सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने उच्चधिकारियों को सूचना दी। उपजिला अधिकारी रुद्रपुर अवधेश निगम को सूचना देकर एन. डी. आर. एफ. टीम मंगवाकर खोजबीन में जुट गयी । थानाध्यक्ष दिनेश मिश्रा ने बताया कि श्रमिक का शव मिल गया है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पीएम के लिए भेजा थाना प्रभारी ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद घटना का खुलासा हो सकेगा वही इस घटना को लेकर परिवार जन काफी सदमे में है।

0 likes
0 comments0 shares