Bansgaon Sandesh
Login

माँ दुर्गा की मनमोहक प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र, दर्शन कर भावविभोर

माँ दुर्गा की मनमोहक प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र, दर्शन कर भावविभोर

माँ दुर्गा की मनमोहक प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र, दर्शन कर भावविभोर हो रहे श्रद्धालु। मदरिया । --------------- रानी की सराय, आजमगढ़ से लाई गई है प्रतिमा; वर्ष 1979 से चली आ रही स्थापना की परंपरा.... उपनगर गोला बाजार के मछली हट्टा मोहल्ले में स्थापित माँ दुर्गा की भव्य एवं मनमोहक प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई है। माँ का दिव्य स्वरूप, आकर्षक मुखमंडल और जीवंत प्रतीत होने वाली प्रतिमा भक्तों को भावविभोर कर रही है। दर्शन-पूजन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु माँ की अद्भुत छवि को निहारते हुए सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं। प्रतिमा की मनमोहक कलाकारी और सुंदरता की पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है। रानी की सराय, आजमगढ़ से लाई गई प्रतिमा... माँ भवानी ग्रुप के सदस्य आकाश अग्रवाल ने बताया कि माँ दुर्गा की इस भव्य प्रतिमा को रानी की सराय, आजमगढ़ से मंगवाया गया है। प्रतिमा का आकर्षक मुखमंडल, मनोहारी भाव-भंगिमा और सजीव प्रतीत होने वाला स्वरूप श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। माँ की दिव्य छवि के दर्शन के लिए भक्त लगातार पहुंच रहे हैं। प्रतिमा की अद्भुत सुंदरता गोला बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों में भी चर्चा का विषय बनी हुई है। वर्ष 1979 से चली आ रही प्रतिमा स्थापना की परंपरा... मछली हट्टा मोहल्ले में श्री श्री जय माँ भवानी दुर्गा पूजा समिति (माँ भवानी ग्रुप) की ओर से माँ दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है। आयोजकों के अनुसार, यहां वर्ष 1979 से प्रतिमा स्थापना और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की परंपरा चली आ रही है। वर्षों से चली आ रही यह परंपरा क्षेत्र के लोगों की आस्था और श्रद्धा का प्रतीक बनी हुई है।

0 likes
0 comments0 shares