Bansgaon Sandesh
Login
Vinod Gupta
Gorakhpurलगभग ७ घंटे पहले

प्राo स्वाo केन्द्र कौड़ीराम में टीकाकरण एवं आयुष्मान कार्ड को लेकर बैठक

प्राo स्वाo केन्द्र कौड़ीराम में टीकाकरण एवं आयुष्मान कार्ड को लेकर बैठक

प्राo स्वाo केन्द्र कौड़ीराम में टीकाकरण एवं आयुष्मान कार्ड को लेकर बैठक आयोजित कौड़ीराम गोरखपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कौड़ीराम में टीकाकरण एवं आयुष्मान कार्ड को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता खण्ड विकास अधिकारी सतेंद्र पाल सिंह ने की। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ० संतोष कुमार वर्मा ने बताया कि टीकाकरण, आभा कार्ड, एवं आयुष्मान कार्ड को लेकर बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अवैद्यनाथ सिंह, सहायक शोध अधिकारी बृजेश कुमार मद्धेशिया, डॉ० विनय श्रीवास्तव, रवि प्रकाश राय, डब्लू एच ओ के सूर्यभान मिश्रा, मनीष शुक्ला, उमेश कुमार वर्मा, राजेंद्र कुमार चौधरी आदि उपस्थित रहे। बैठक में टीकाकरण और आयुष्मान कार्ड के महत्व पर चर्चा की गई और इसे बढ़ावा देने के लिए रणनीति बनाई गई। खण्ड विकास अधिकारी ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

0 likes
0 comments0 shares