Bansgaon Sandesh
Login
Rajkumar Raj
Gorakhpur२७ मिनट पहले

चेकिंग के दौरान चिलुआताल पुलिस के हत्थे चढ़ा हिस्ट्रीशीटर, तमंचा-कारतूस बरामद कई

चेकिंग के दौरान चिलुआताल पुलिस के हत्थे चढ़ा हिस्ट्रीशीटर, तमंचा-कारतूस बरामद कई

चेकिंग के दौरान चिलुआताल पुलिस के हत्थे चढ़ा हिस्ट्रीशीटर, तमंचा-कारतूस बरामद कई संगीन मामलों में वांछित आरोपी से पूछताछ जारी गोरखपुर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चिलुआताल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर हिस्ट्रीशीटर को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी अनुज पुत्र रामचंदर, निवासी बेतियाहाता थाना कैंट, गोरखपुर है। तलाशी के दौरान उसके पास से .315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर उसके खिलाफ थाना चिलुआताल में मुकदमा संख्या 250/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास लंबा रहा है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, चोरी, गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामलों में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। वह काफी समय से पुलिस की नजर में था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह किन-किन आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है तथा उसके साथ और कौन लोग जुड़े हैं। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

1 likes
0 comments1 shares