गोरखपुर नगर आयुक्त अजय जैन ने पथ प्रकाश व वाहन विभाग की

गोरखपुर नगर आयुक्त अजय जैन ने पथ प्रकाश व वाहन विभाग की समीक्षा की, दिए सख्त निर्देश गोरखपुर। नगर आयुक्त श्री अजय जैन ने पथ प्रकाश विभाग एवं वाहन विभाग की संयुक्त बैठक कर कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में शहर में बिजली की खपत कम करने के उद्देश्य से सोलर लाइट के उपयोग तथा विद्युत उपकरणों की आपूर्ति और उनके प्रभावी इस्तेमाल पर विस्तार से चर्चा की गई। नगर आयुक्त ने टेंडर से जुड़े कार्यों की स्थिति की जानकारी लेते हुए लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने आवश्यक स्थानों पर लाइट न लगाए जाने पर नाराजगी जताई और स्पष्ट निर्देश दिया कि पोल व लाइट की स्थिति पूरी तरह सही होने पर ही हैंडओवर लिया जाए। वाहन विभाग की समीक्षा के दौरान नगर आयुक्त ने वाहनों के प्रकार, उनकी क्रियाशीलता और उपयोगिता पर चर्चा की। उन्होंने सभी वाहनों की समय पर सर्विसिंग कराने, उनके रखरखाव को बेहतर बनाए रखने तथा नए वाहनों का नियमित मेंटेनेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा वीएमएस (वाहन मॉनिटरिंग सिस्टम) के माध्यम से वाहनों की ट्रैकिंग को और प्रभावी बनाने, ईंधन की खपत कम करने तथा ड्राइवरों की लापरवाही पर रोक लगाने के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए गए। नगर आयुक्त ने डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में बेहतर कार्य करने वाले ड्राइवरों और हेल्परों को सम्मानित करने हेतु अपर नगर आयुक्त को निर्देशित किया। #gorakhpur #gorakhpurviral #GorakhpurBreakingNews #UttarPradesh #CMYogiAdityanath