Bansgaon Sandesh
Login
Vinod Gupta
Gorakhpur१८ दिन पहले

केशव चैरिटेबल हॉस्पिटल में लगा स्वास्थ्य शिविर, 1053 मरीजों की जांच

केशव चैरिटेबल हॉस्पिटल में लगा स्वास्थ्य शिविर, 1053 मरीजों की जांच

केशव चैरिटेबल हॉस्पिटल में लगा स्वास्थ्य शिविर, 1053 मरीजों की जांच राज आई हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने किया नेत्र परीक्षण हृदय व मधुमेह रोगियों को मिला विशेषज्ञ परामर्श कौड़ीराम, गोरखपुर। केशव चैरिटेबल हॉस्पिटल, माधुरी निलयम कौड़ीराम में रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और कुल 1053 मरीजों ने विभिन्न रोगों की जांच कराई। यह शिविर राज आई हॉस्पिटल की विशेष पहल पर आयोजित किया गया। शिविर के दौरान नेत्र रोग विभाग में डॉ. अंकित यादव (नेत्र विशेषज्ञ), साहिल चौरसिया, सिद्धार्थ, सैफ अली खान व श्याम श्रीवास्तव की टीम ने मरीजों की आंखों की जांच की। इस दौरान कई मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। वहीं कार्डियोलॉजी व डायबिटोलॉजी विभाग में डॉ. अमरेश आस्थाना, पूर्वांचल के प्रसिद्ध कार्डियो सर्जन डॉ. दिव्य ज्योति श्रीवास्तव, डॉ. आरिशा खान व डॉ. राधे मोहन श्रीवास्तव ने हृदय रोग व मधुमेह से पीड़ित मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया। मौके पर धराधाम इंटरनेशनल के सौहार्द शिरोमणि संत डॉ. सौरभ पाण्डेय, वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर डॉ विनय श्रीवास्तव,सिद्धार्थ श्रीवास्तव, कृपा शंकर राय, निधि राय, पूजा साहनी, महिमा साहनी, स्वरूप, राजेंद्र चौधरी, नेहा श्रीवास्तव, अखिलेश यादव, गौतम पाण्डेय, ज्योति, नाजिया, राजू त्रिपाठी, राजीव पाण्डेय, अमित पाण्डेय, मनीष सिंह, गुरु, अतुल राय, धर्मेंद्र कुमार, कविता, देवेंद्र कुमार, किशन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के शिविरों से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं मिलती हैं और समय रहते बीमारियों की पहचान हो जाती है। भविष्य में भी इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जाएंगे।

1101 likes
0 comments4 shares