Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

*मेसर्स श्री बालाजी एग्रो इंडस्ट्रीज मझौरा ने पौधारोपण व पौधावितरण कार्यक्रम किया

*मेसर्स श्री बालाजी एग्रो इंडस्ट्रीज मझौरा ने पौधारोपण व पौधावितरण कार्यक्रम किया

*मेसर्स श्री बालाजी एग्रो इंडस्ट्रीज मझौरा ने पौधारोपण व पौधावितरण कार्यक्रम किया आयोजित* सहजनवा गोरखपुर हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम मझौरा में स्थित गोरखपुर जिले की प्रतिष्ठित मिल मेसर्स श्री बालाजी एग्रो इंडस्ट्रीज मझौरा ने किया पौधारोपण व पौधावितरण की अनूठी पहल। आज दिनांक 13 जुलाई को मिल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में एफ सी आई विभाग के तमाम अधिकारियों का जमावड़ा रहा जिसमें मुख्य रूप से आर एफ एम ओ गोरखपुर संभाग द्वारा मेसर्स श्री बालाजी एग्रो इंडस्ट्रीज मझौरा पर पौधारोपण किया गया और इसके साथ ही पौधा वितरण जैसे पुनीत कार्य भी किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संभागीय विपणन अधिकारी के के सिंह, विपणन अधिकारी रंजन सिंह, विपणन निरीक्षक प्रदीप वर्मा, विपणन निरीक्षक राजकुमार के साथ अनेक कर्मचारी अधिकारी मौजूद थे। आर एफ एम ओ गोरखपुर संभाग द्वारा मिल के मालिक अजीत गुप्ता को पौधा देकर सम्मानित किया गया। वहां मौजूद सभी लोगों ने हर घर एक पौधा लगाने का संकल्प लिया।

0 likes
0 comments0 shares