Sultanpurलगभग १ घंटा पहले
सुल्तानपुर वाराणसी से अयोध्या जा रही श्रद्धालुओं से भरी क्रूज़र भीषण हादसे
सुल्तानपुर वाराणसी से अयोध्या जा रही श्रद्धालुओं से भरी क्रूज़र भीषण हादसे का शिकार हो गई।चलते वाहन का पिछला टायर फटते ही चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से जा टकराई।हादसे में मध्य प्रदेश के शिवढ़ी निवासी 12 श्रद्धालु घायल हो गए। सभी को तत्काल एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंभुआ पहुंचाया गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद पांच घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।अपर पुलिस अधीक्षक वृज नारायण सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई थी।किसी के मौत की सूचना नहीं है।सभी घायलों का उपचार जारी है।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य कराया और अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
0 likes
0 comments0 shares