Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Prakash Pandey
Gorakhpur१ मिनट से कम पहले

नहर किनारे गिरे तीन पेड़ों में एक गायब, स्वामित्व को लेकर विभागों में उलझा मामला

नहर किनारे गिरे तीन पेड़ों में एक गायब, स्वामित्व को लेकर विभागों में उलझा मामला

घघसरा गोरखपुर । अर्बन तूफान के दौरान चली तेज आंधी और बारिश में विकासखंड पाली क्षेत्र के डुमरी निवास के पास नहर पटरी किनारे तीन पेड़ धराशायी हो गए। मौके पर दो पेड़ पड़े मिले, जबकि तीसरा पेड़ गायब है। अब पेड़ के स्वामित्व को लेकर सिंचाई और वन विभाग के बीच मामला उलझ गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार पेड़ों के आसपास की जमीन मुकेश, बेचन और रवि की बताई जा रही है। हालांकि, उनका कहना है कि पेड़ उनके नहीं हैं। दूसरी ओर सिंचाई विभाग का कहना है कि यदि पेड़ नहर की जमीन पर था तो उसकी स्थिति की जांच जरूरी है, जबकि वन विभाग इसे विभाग द्वारा लगाया गया पेड़ बता रहा है। सिंचाई विभाग के जेई ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले नहर पर काम के दौरान विभाग ने पेड़ को लेकर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद काम रुकवा दिया गया था। पूरे मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। वन विभाग के दरोगा आशुतोष तिवारी ने बताया कि पेड़ के स्वामित्व की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, मौके पर मौजूद लकड़ी को वन विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया है। अब जांच के बाद ही यह साफ होगा कि गायब पेड़ किसके स्वामित्व में था और उसके हटाए जाने की जिम्मेदारी किसकी है।

0 likes
0 comments0 shares